आजादी के 70 वर्ष: कितने आजाद हैं हम ? -- कम ल किशोर कठेरिया आज 15 अगस्त को अंग्रेजों से मिली आजादी के 70 वर्ष पूरे हो गये। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों ने इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। विभिन्न संस्थानों मे तिरंगा फहराया गया। मिठाई बांटी गयी। राजनेताओं ने बड़े-बड़े भाषण दिये तो समाज के अन्य सम्मानित लोगों ने भी समाचार पत्र , टेलिविजन व इन्टरनेट के माध्यम से अपने संदेश प्रसारित करवाये। देश की आजादी के लिए लड़ने वाले अमर बलिदानियों को याद किया गया तो कहीं-कहीं उनकी याद में वृक्षारोपण किया गया। लेकिन देश के वीरों ने जि...